ग्वालियर में गोवंश के साथ की शर्मनाक हरकत, पुलिस ने निकाला जुलूस

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

Shameful act committed against cattle in Gwalior

ग्वालियर | ग्वालियर में आधी रात गोवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य का शर्मनाक मामला सामने आया है। जगनपुरा इलाके में युवक को गोवंश के साथ गलत हरकत करते लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटनास्थल पर जुलूस निकाला। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के जगनपुरा इलाके की है। घासमंडी निवासी निमेष सिंह तोमर रात करीब 1 बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने एक युवक को गोवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते देखा। निमेष ने तुरंत अपने साथियों को बुलाया और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान रफीक खान के रूप में हुई है। 

पुलिस को जांच के दौरान एक CCTV फुटेज भी मिला है जिसमें आरोपी गोवंश के साथ गलत हरकत करता दिख रहा है। वीडियो में कुछ लोग उसे रोकते और पकड़ते भी नजर आ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया। 

लोगों की नाराजगी देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। घटनास्थल पर जुलूस निकालकर उससे मौका-ए-वारदात की तस्दीक कराई गई। आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर CCTV और चश्मदीदों के बयान के आधार पर विवेचना की जा रही है और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Post