अस्पताल से लौटी महिला ने सुने घर में बोला धाबा

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

अस्पताल से लौटी महिला ने सुने घर में बोला धाबा

ग्वालियर | ग्वालियर की पुरानी छावनी से भरोसे को तार-तार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां पड़ोसी महिला ने ही पड़ोसी के सूने घर में हाथ साफ कर दिया। चोरी के बाद आरोपी महिला की घुटने की चोट और दीवार पर रगड़ के निशानों ने पूरा राज खोल दिया। सीसीटीवी में आरोपी महिला चोरी का माल बेचते कैद हुई है। खास बात ये कि वारदात से पहले आरोपी महिला पड़ोसी को अस्पताल छोड़ने भी गई थी। पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर लिया है। आरोपी महिला बीते माह अपने भाई के साथ फर्जी लूट की साजिश रच चुकी है। पुरानी छावनी थाना पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।

यह मामला 4 जून पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के पंडित मोहल्ले का है। रामदास सिकरवार का परिवार कमलाराजा अस्पताल में था। उनकी पत्नी सुरेखा सिकरवार सुबह 10 बजे नाती के लिए खाना लेकर अस्पताल गई थीं। पड़ोसी शैजल स्कूटी से आई और बोली कि वह भी नाती को देखने चलेगी। शैजल सुरेखा को अस्पताल छोड़कर थोड़ी देर बाद लौट आई। शाम 5 बजे सुरेखा घर लौटीं। शाम 7 बजे पति रामदास ने भैंस के दाने के लिए रुपए मांगे। जब सुरेखा ने बक्से से पर्स निकाला तो 25 हजार नकद, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की करधोनी, सोने की छुमकी, सोने की अंगूठी, दो सोने के मंगलसूत्र और एक सोने का ओम गायब थे। जिसकी शिकायत रामदास ने थाने में की थी पुलिस ने आजा कर के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। 

पुलिस जांच में शैजल का नाम सामने आते ही शक हुआ। डेढ़ माह पहले शैजल ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त से खुद से सोना लूट कराने की फर्जी कहानी रची थी। विश्वविद्यालय क्षेत्र में टेलर पर चाकू चलाने का भी आरोप है। पुलिस ने शैजल के नाबालिग भाई से पूछताछ की। उसने बताया कि शैजल उसे लेकर सिटी सेंटर की एक ज्वेलरी शॉप पर इंटरव्यू देने गई थी। दुकान के सीसीटीवी में शैजल चोरी के गहनों का सौदा करती दिखी। रामदास के घर की पिछली दीवार पर रगड़ के निशान भी मिले। 4 जून के बाद शैजल के अचानक लंगड़ाने की सूचना पर पुलिस का शक यकीन में बदला। कल रविवार को पुलिस ने शैजल को हिरासत में लेकर पूछताछ की और चोरी का सोना बरामद कर लिया। 

आरोपी शैजल ने पुलिस को बताया कि ताई सुरेखा को अस्पताल छोड़ने के बाद वापस घर आई और घर की पिछली दीवार फांदकर चोरी की। अलमारी की चाबी निकालकर गहने और रुपए निकाले और फिर दीवार फांदकर भाग गई। इसी दौरान पैर फिसलने से उसके घुटने में गहरी चोट लग गई थी। रामदास का परिवार पहले मानने को तैयार नहीं था कि पड़ोसी महिला शैजल चोरी कर सकती है। लेकिन सबूतों के सामने शैजल ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डेढ़ माह पहले फर्जी लूट की साजिश में भी शैजल आरोपी रह चुकी है।