गर्भवती महिला की खौफनाक साजिश हुई नाकाम

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

गर्भवती महिला की खौफनाक साजिश हुई नाकाम

डबरा | डबरा में दिनदहाड़े अवैध हथियार की नोक पर गर्भवती महिला के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मास्टरमाइंड फरियाद ही निकली। गर्भवती महिला ने ही पति और दोस्तो के साथ मिलकर लूट की वारदात रची और फिर थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने महज़ 24 घंटे में ही खुलासा कर 4 आरोपियों को दबोचकर पूरा माल बरामद कर लिया है।  

डबरा थाना के सचदेवा कॉलोनी में 4 जून को दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से हड़कंप मच गया था। यहां रानू श्रीवास्तव के घर उनकी गर्भवती भाभी पिंकी श्रीवास्तव अपने बेटे के साथ थी, रानू अपनी जॉब पर गई थी। उसी दौरान बाइक से दो युवक आए जिनमे एक ने चेहरे पर साफी बांधी थी, दूसरा हेलमेट लगाया हुआ था। उन्होंने दरवाजा खुलवाकर पिंकी से कहा कि उन्हें रानू श्रीवास्तव ने AC ठीक करने आए हैं। पिंकी ने कहा AC उनका सही है तभी बदमाशों ने कहा कि वो एक बार रानू को कॉल कर कंफर्म कर ले। जैसे ही पिंकी फोन लगाने अंदर गई, दोनों बदमाश घर में घुस गए। एक ने पिंकी की कनपटी पर अवैध हथियार लगा दिया। फिर हाथ-पैर और मुंह बांधकर मारपीट की। हमले में पिंकी का सिर में चोट लग गई। बदमाशों ने लोहे के संभल से अलमारी का लॉक तोड़ा और उसमें रखे तीन से चार लाख रुपये नगद और करीब 46 लाख के सोने-चांदी के जेवर समेटकर भाग निकले। बाद में पिंकी की चीख सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे। उन्होंने पिंकी की ननद रानू श्रीवास्तव को सूचना दी जो कपड़े की दुकान पर काम करती है। दोनों महिलाएं घायल अवस्था में डबरा सिटी थाने पहुंचीं थी। 

डबरा में हुई सनसनीखेज घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू हुई तो पुलिस के हाथ कुछ CCTV लगे, जिसके बाद पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ा तो उनके शुभम श्रीवास्तव और सोनू जाटव निकले। जब इनसे पूछताछ हुई तो डबरा में लूटकांड का खुलासा हो गया। दरसअल शुभम पिंकी का पति है, और रानू श्रीवास्तव शुभम की सगी बहन है। शुभम और उसकी पत्नी पिंकी आर्थिक तंगी के चलते अपनी बहन रानू श्रीवास्तव के घर रह रहे थे। एक दिन पिंकी ने अपनी ननद रानू को घर की अलमारी में रुपए और जेवरात रखते देख लिया था। इसके बाद पिंकी ने अपनी ननद रानू के घर ही वारदात करने का प्लान बनाया। पिंकी ने कहानी तैयार की, जब ननद रानू अपने जॉब पर चली गई तब पिंकी ने AC ठीक करने का ड्रामा करने हुए मुंह कवर कर आए सुभम और सोनू ने घर से नकदी और जेवरात निकाले और रवाना हो गए, फिर प्लान के मुताबिपिंकी ने शोर शराबा मचाते हुए लूट की कहानी बताई, फिर ननद रानू को फोन लगाकर लूट की जानकारी दी, रानू के साथ पिंकी थाने पहुंची और शिकायत की।