इंदौर के EV शोरूम में लगी भीषण आग

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

इंदौर के EV शोरूम में लगी भीषण आग

भीषण गर्मी के कारण आग लगने के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से आया है इंदौर के कार शोरूम में भीषण आग लग गई, यह आग एक चिंगारी से निकली और देखते ही देखते चिंगारी ने विकराल रूप ले लिया और आग ने तेजी से पुरे शोरूम को चपेट में ले लिया। जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। 

मध्य प्रदेश के इंदौर के स्कीम 136 में अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में भीषण आग लग गई। शोरूम में मौजूद दोपहिया इलेक्ट्रिक वहां मौजूद, यह शोरूम ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद था उसके ऊपर तीन मंजिल फ्लैट भी बने हुए हैं, जिसमें कई परिवार रहते थे। आग ने शोरूम में मौजूद सभी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को चपेट में ले लिया जिससे वहां मौजूद सभी इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक हो गए। 

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी  मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अपार्टमेंट में मौजूद 20 से अधिक लोगों को सीढ़ियों से नीचे उतारा गया, और घायलों को नजदीकी अस्पताल में रेफर किया गया है जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणो का पता लग रही है।

Related Post