ग्वालियर हाईवे पर तेज रफ्तार लोडिंग का कहर, बाइक सवार युवक को मारी टक्कर

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर हाईवे पर तेज रफ्तार लोडिंग का कहर, बाइक सवार युवक को मारी टक्कर

ग्वालियर | ग्वालियर में बीते रोज आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने सामने से बाइक पर सवार होकर आ रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हुई है. वही टक्कर मारने के बाद आरोपी लोडिंग वाहन चालक मौके से भाग निकला. पुलिस ने मृत का युवक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है. घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोडिंग वाहन और बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत नजर आई है। 

दरअसल ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के मोतिझील क्षेत्र में रहने वाला फरिजन अली बीते रोज अपने घर से जरूरी काम से बाइक से निकला था. अभी वह आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर पर बहोड़ापुर पुराने थाने के सामने पहुंचा ही था की तभी तेज गति से सामने से आते लोडिंग वाहन MP07-GA-3093 के चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाईक में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वही मौके पर जैसे ही राहगीरों की भीड़ जमा हुई आरोपी वाहन चालक वहां से तुरंत भाग निकला. घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है. फिलहाल बहोड़ापुर थाना पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।