ग्वालियर में दो भाइयों के बीच पानी बना खूनी विवाद

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में दो भाइयों के बीच पानी बना खूनी विवाद

ग्वालियर | ग्वालियर में पानी के विवाद को लेकर सगे भाईयों में झड़प हो गई, मामला इतना बढ़ गया कि एक दूसरे का खून बहने पर आमादा हो गए। घर में पुश्तेनी नल से पानी भरने को लेकर दो सगे भाई के परिवारों में विवाद हुआ, पुलिस ने दोनों पर क्रॉस केस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पारिवारिक संघर्ष की घटना गिरवाई थाना के सिकंदर कंपू इलाके में हुई है। सब्जी बेचने वाले राजेंद्र खटीक का अपने पिता अशोक खटीक और अपने छोटे भाई सोनू खटीक से पुश्तेनी नल से पानी को लेकर विवाद चल रहा था। 2दिन पहले राजेंद्र नल से पानी भर रहा था, तभी छोटा भाई सोनू वहां पहुंचा और पानी का पाइप निकालकर फेंक दिया। रोज के झगडे से परेशान राजेंद्र ने नगर निगम में नल लगवाने के लिए आवेदन दिया, तो पता चला कि राजेंद्र के पिता अशोक खटीक पर पानी का 40 हजार रुपए का  बकाया है, बकाया होने से नया कनेक्शन नही मिल पाया। फिर राजेन्द्र ने निगम कर्मी को 2 हज़ार रूपर देकर टेम्प्रेरी नल लगवा लिया जो अवैध था, जिससे पड़ोसी की लाइन में पानी बंद हो गया।

2 दिन पहले सोनू और पड़ोसी ने मिलकर राजेंद्र को घेर लिया और लाठी, डंडों व लोहे की सरियों से हमला कर दिया। दोनों ने राजेंद्र को जमकर पीटा परिजनों ने गंभीर हालत में राजेन्द्र को जयारोग्य अस्पताल जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

इस विवाद के बाद गिरवाई पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर लिया है। लेकिन राजेन्द्र का कहना है कि हमला उस पर हुआ जबकि पुलिस ने केस उस पर ही दर्ज कर लिया। पुलिस ने राजेन्द्र को मामले की जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है