ग्वालियर में पारिवारिक कलह ने लिया खूनी रूप

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में पारिवारिक कलह ने लिया खूनी रूप

ग्वालियर | ग्वालियर के सुरेश नगर में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति के देर रात घर आने पर पत्नी से कहासुनी हुई थी। नाराज पति घर से बाहर निकल गया। इसी दौरान मामूली बात से नाराज पत्नी ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


जानें पूरा मामला 

दरअसल घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के सुरेश नगर की है। मृतका सोनम का पति रामचंद्र आदिवासी रात करीब 11 बजे के बाद घर पहुंचा था। इस बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद रामचंद्र घर से बाहर निकलकर खड़ा हो गया। तभी बेटा ओम चीखता हुआ बाहर आया और पिता को बताया कि मां कमरे में फंदे से लटकी है। रामचंद्र ने पड़ोसियों की मदद से कमरे का गेट नहीं खुलने पर दूसरी तरफ से दीवार तोड़कर पत्नी को फंदे से नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल ले गया। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान सोनम ने दम तोड़ दिया। 


पुलिस का एक्शन 

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस ने बताया कि पति के देर से घर आने पर विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने यह कदम उठा लिया। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद ने एक परिवार को उजाड़ दिया। बेटे की आंखों के सामने मां ने दुनिया छोड़ दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 

Also Read

Top Stories
Related Post