ग्वालियर में संपत्ति विभाग में हुआ खूनी संघर्ष

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में संपत्ति विभाग में हुआ खूनी संघर्ष

ग्वालियर | ग्वालियर में संपत्ति विवाद का मामला सामने आया है जिसमे जीजा ने अपने साले पर हमला करवा दिया। घायल साले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह विवाद संपत्ति को लेकर हुआ । पुलिस ने फरियादी की शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कर लिया है।


जानें पूरा मामल 

ग्वालियर के रमन के इलाके में रहने वाले शिव सिंह पर 18 में की सुबह 7:30 जानलेवा हमला हुआ है। रामौआ गांव से दूध लेकर ग्वालियर के लिए निकले शिव सिंह को रजिस्टर ऑफिस के पास कार सावारों ने रोका। हथियारों की दम पर शिव सिंह को रोक कर उसके साथ मारपीट की गई। राहगीरों ने विश्विद्यालय पुलिस को घटना की खबर दी। शिव सिंह को घायल हालत में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। घायल शिव सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर उनका विवाद चल रहा है इसी पर, करतार सिंह रवि सिंह,  छोटू, कृष्णा और रामू ने उसके साथ लाठी डंडों सरियों से मारपीट की।  मारपीट की घटना के दौरान पास की बिल्डिंग से लोगों ने वीडियो भी बना लिया था जिसमें हमलावर साफ नजर आ रहे हैं। 

विश्वविद्यालय पुलिस ने शिव सिंह के भाई की शिकायत और मौके के वीडियो के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ नामज़द FIR दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक शिव सिंह का जीजा उनकी जमीन पर हिस्सा मांग रहा है। इसी बात को लेकर पहले विवाद था। जिसमे शिवसिंह पर हमला हुआ है। आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी की जाएगी।

Also Read

Top Stories
Related Post