ग्वालियर। ग्वालियर का हजीरा इलाके में बदमाशों ने बवाल मचा दिया। बाइक सवार बदमाशों में खाना न देने पर होटल संचालक पर फायर कर दिया और पथराव भी किया। देर रात हुई यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। हजीरा पुलिस ने होटल संचालक की शिकायत के आधार पर मामले में जांच शुरू कर दी।
जानें पूरा मामल
ग्वालियर के हजीरा इलाके में स्थित होटल करिश्मा पर देर रात भारी बवाल मच गया। देर रात जब होटल बंद होने की तैयारी थी उसी वक्त कुछ लोग आए और खाना मांगने लगे। होटल संचालक सोनू और उसके स्टाफ ने बताया कि खाना खत्म हो चुका है। जिस पर ग्राहक और होटल कर्मचारियों में बहस हो गई जिसके बाद खाना मांगने वाले चले गए। लेकिन थोड़ी ही देर बाद बाइक से वापस आए और आते ही होटल करिश्मा पर फायरिंग कर दी। अवैध कट्टे से फायर होते ही हड़कंप मच गया। होटल में भगदड़ मच गई कर्मचारी जान बचाकर भागे। तो फिर हम लोगों ने दुकान पर पत्थर बाजी भी की सामान फेंक दिया। यह पूरी घटना बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकान संचालक सोनू ने हजीरा थाने में सीसीटीवी फुटेज के साथ शिकायत की। हमला करने वाला करण नाम युवक और उसका साथी बताए जा रहा है।
करण ने कमर से कट्टा निकालकर होटल संचालक सोनू सिंह की तरफ फायर कर दिया। गोली चलाते देख सोनू सिंह एक तरफ हट गए, जिससे उनकी जान बच गई। इसके बाद आरोपियों ने होटल के शटर और काउंटर में तोड़फोड़ की। घटना के बाद पुलिस ने होटल और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में बदमाश स्कूटी से आते नजर आए। पीछे बैठे युवक ने उतरकर कट्टा निकाला और होटल संचालक पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने CCTV के आधार पर मामले की जांच और कार्रवाई शुरू कर दिया।