ग्वालियर की PHD छात्रा सुसाइड केस में हुआ बड़ा खुलासा, जानें यहां

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर की PHD छात्रा सुसाइड केस में हुआ बड़ा खुलासा, जानें यहां

ग्वालियर | ग्वालियर में दतिया निवासी PHD की छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैक मेलिंग के आरोपी बॉयफ्रेंड को पुलिस ने अशोकनगर से दबोच लिया है। आरोपी बॉयफ्रेंड ने PHD की छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और फिर न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। ग्वालियर में FIR के बाद छात्रा ने दतिया में अपने घर मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। दतिया में भी FIR दर्ज हुई है। 

दतिया में शुक्रवार रात पीएचडी छात्रा के सुसाइड की सूचना मिलते ही ग्वालियर की पड़ाव पुलिस अलर्ट हो गई थी। एसएसपी के निर्देश पर पड़ाव थाना पुलिस की विशेष टीमों ने आरोपी की तलाश में चार से पांच शहरों में लगातार दबिश दी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने रविवार रात आरोपी योगेश रावत को अशोकनगर से गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी योगेश रावत ने अपनी बहन की सहेली रही पीड़िता को झांसे में लिया और बाद में उसे प्रताड़ित करने लगा। आरोप है कि 13 मार्च को सुबह 9 बजे योगेश ने IAS की कोचिंग के लिए जा रही छात्रा को रास्ते में रोका और नाश्ता कराने के बहाने फूलबाग स्थित होटल राम्या पैलेस के कमरा नंबर-107 में ले गया। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया था कि जब उसे होश आया, तो वह और योगेश दोनों न्यूड बेड पर थे। विरोध करने पर योगेश ने शादी का वादा किया, लेकिन चुपके से उसके न्यूड वीडियो और फोटो भी बना लिए। इसी अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने दो दिन बाद यानी 15 मार्च को फिर उसी होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 15 मई को ग्वालियर के पड़ाव थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन कुछ देर बाद दतिया पहुंचकर पीड़िता ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।

Also Read

Top Stories
Related Post