ग्वालियर | ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के कैला देवी मंदिर के पुजारी सहित दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि दोनो पक्षों के बीच मंदिर के कब्जे को लेकर विवाद हो गया। जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरुवार की देर शाम ग्वालियर के सेवा नगर रोड पर स्थित कैलादेवी मंदिर परिसर में पुजारी रामगिरी का विवाद शशांक ओर हितांशु नाम के युवकों से हो गया। बताया जा रहा है। की मंदिर के कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले मुंहवाद हुआ। जो बाद में मारपीट में बदलते हुए खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसके बाद दोनों ही पक्ष थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने दोनों ही पक्षों को मेडिकल लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल इस विवाद में दोनों ही पक्षों को चोटें आई है। बताया जा रहा है कि दोनों ही पक्षों में मंदिर के कब्जे को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा है। और यह मामला कानूनी कार्रवाई में भी है। फिलहाल पुलिस के समक्ष अभी कोई दस्तावेज या साक्ष्य नहीं आए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।