आईपीएल का इतिहास

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

आईपीएल का इतिहास

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भारत का सबसे प्रसिद्ध क्रिकेट लीग है ।इसकी शुरुआत साल 2008 में हुई थी। उसी साल लोगो के बीच टी-20 का क्रेज़ देखने को काफ़ी मिला था । इसी के चलते Board of Control for Cricket in India (BCCI) IPL की शुरुआत की । इसका उद्देश्य क्रिकेट को और ज़्यादा मज़ेदार बनाना और नए हुनर खिलाड़ियो को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देना था।

आईपीएल का पहला मैच 18 अप्रैल 2008 को

M. Chinnaswamy Stadium में खेला गया था। यह मुक़ाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुआ था। शुरुआती दोर में आईपीएल को लोगो ने काफी पसंद किया । इस लीग में अलग-अलग शहरों की टीमें हिस्सा लेती हैं । जैसे मुंबई इंडियंस , चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, इसी तरह और भी टीमें हिस्सा लेती हैं। हर टीम में भारत के खिलाड़ी और अन्य विदेशी खिलाडी भी शामिल होते हैं ।जिससे मैच और भी ज़्यादा मजेदार हो जाता है।

आईपीएल ने कई युवा खिलाड़ियो को मौका दिया है। बहुत से ऐसे खिलाड़ी थे जिन्हें कोई भी नहीं जानता था पर लेकिन आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन देने के बाद वह दुनिया भर में मशहूर हो गए हैं ।इसका बड़ा उदाहरण जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या हैं ।

हालांकि आईपीएल काफ़ी ज़्यादा विवादों में भी रहा है।जैसे सत्तेवाज़ी और फ़िक्सिंग के मामले में।लेकिन लोगो ने इसे फिर भी काफी पसंद किया । हर साल लोग इसका इंतज़ार करते हैं । और अपनी टीम को सपोर्ट करते हैं ।अभी आईपीएल का सीजन 19th चल रहा है ।जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं ।