ग्वालियर में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, CCTV में कैद वारदात

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, CCTV में कैद वारदात

ग्वालियर | ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते कल्लू नाम के युवक की पीट- पीटकर हत्या कर दी, इस मामले की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसमें साफ दिख रहा है कि हमलावरों ने लाठी डंडों से कल्लू को बेरहमी में से पीटा है। इस पूरी घटना को पुलिस को सूचना दी गई इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार हमलावरों की तलाश कर रही है।





जानें पूरा मामला

दरअसल घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के श्रीनगर कॉलोनी की है। टीकमगढ़ निवासी 24 वर्षीय कल्लू सेन की हत्या के मामले में पुलिस ने दुल्लपुर निवासी प्रिंस गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि हत्या का मास्टरमाइंड महाकाल उर्फ मृत्युंजय सखवार और लल्ला चौहान है। प्रिंस ने बताया कि महाकाल की कल्लू से पुरानी दुश्मनी है। महाकाल को जानकारी मिली कि कल्लू तीन महीने बाद अपने मौसेरे भाई के यहां आया हुआ है। कल्लू को अंदाजा नहीं था कि पुरानी रंजिश के चलते महाकाल उर्फ मृत्युंजय सखवार उससे बदला लेने की फिराक में है। इसके बाद पुरानी रंजिश फिर ताजा हो गई। बदला लेने के लिए महाकाल ने अपने साथियों राजा जाटव, लल्ला चौहान, अनिकेत चौरसिया, प्रदीप मौर्य, कृष्णा, निखिल और प्रिंस गुर्जर को बुला लिया 8 मई को सभी ने मिलकर कल्लू सेन पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि आधा दर्जन बदमाश किस तरह कल्लू को घेरकर पीट रहे हैं। वारदात के बाद सभी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में कल्लू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन 9 मई की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस का एक्शन 

घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस ने हत्या के मामले में प्रिंस गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हत्याकांड में शामिल महाकाल उर्फ मृत्युंजय सखवार, राजा जाटव, लल्ला चौहान, अनिकेत चौरसिया, प्रदीप मौर्य, कृष्णा और निखिल सहित अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करने की तैयारी की जा रही है।

Also Read

Top Stories
Related Post