ग्वालियर | ग्वालियर पुलिस कंट्रोल रूम में चाकू लेकर पहुंची युवती ने हंगामा कर दिया। युवती ने खुद को मारने की कोशिश की तो वहां मौजूद महिला पुलिस ने युवती को काबू क़िया। शिवपुरी निवासी युवती को प्रेमी ने शादी का झांसा देकर फिजिकल रिलेशन बनाए, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया था। प्रेमी पर रेप की FIR करवा चुकी युवती का आरोप है कि उसका प्रेमी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है। पुलिस ने युवती को उचित कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
सोमवार दोपहर ग्वालियर पुलिस कंट्रोलरूम में एक युवती ने हंगामा कर दिया। युवती अपने साथ चाकू लेकर पहुंची थी, युवती का आरोप है कि उसका प्रेमी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है, जिसे रुकवा कर कर प्रेमी से उसकी शादी कराई जाए।
ग्वालियर के नाका चन्द्रबदनी इलाके में रहने वाले दतिया निवासी कुलभूषण से हुई थी, कुलभूषण ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया, वो भी कुलभूषण से शादी के लिए तैयार हो गई, 20 मई 2024 को कुलभूषण उसे अपने किराए के मकान में ले गया और फिजिकल रिलेशन बनाए, उसके बाद अगस्त 2025 तक कुलभूषण उससे फिजिकल रिलेशन बनाता रहा। अगस्त 2025 में कुलभूषण ने उसे SI की तैयारी का हवाला देकर कुछ महीनों बाद शादी करने का भरोसा दिलाया, और मोबाइल पर बातचीत बंद कर दी। बाद में कुलभूषण ने युवती से शादी से इंकार कर दिया। और फिर दूसरी लड़की से शादी की तैयारी कर रहा था,
युवती ने अप्रैल में झांसीरोड़ थाने में आरोपी कुलभूषण पर रेप की FIR कराई, कुलभूषण जेल गया, लेकिन जमानत पर बाहर आ गया। अब उसका प्रेमी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है, इस शादी को रुकवाए। पुलिस ने बताया कि प्रेमी की शादी की तारीख निकल चुकी है, उसकी शादी नही हुई है, अब उसकी जमानत खारिज़ कराने के लिए कार्रवाई की जाएगी।