ग्वालियर में डकैती की साजिश हुई नाकाम, 6 बदमाश हुए गिरफ्तार

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में डकैती की साजिश हुई नाकाम, 6 बदमाश हुए गिरफ्तार

ग्वालियर | ग्वालियर पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, पुलिस इनके पास से तीन कट्टे और कारतूस बरामद किया। बदमशोम में 2 उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। जिससे पूछताछ जारी है।


जानें पूरा मामला

पुरानी छावनी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि जलालपुर इलाके में कुछ बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं।  सूचना मिलते ही पुलिस में जलालपुर इलाके में दबिश दी तो वहां 6 बदमाश मौजूद थे।  पुरानी छावनी पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ा तो इन्होंने अपने नाम टेनीराम लोधी, कौशल उपाध्याय, अयान मोहम्मद, सचिन तोमर, अंशुल त्यागी और आमिर खान बताएं। तलाशी के दौरान इन बदमाशों के पास से तीन अवैध कट्टे और कारतूस बरामद हुए हैं।  पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि अर्पित यादव और रहमान खान ने उन लोगों को कार से यहां छोड़ा है, सभी मिलकर जलालपुर के पप्पू चौहान के घर डकैती डालने की तैयारी कर रहे थे।  पकड़े गए बदमाशों में कौशल उपाध्याय और टेनीराम उत्तर प्रदेश निवासी शातिर बदमाश हैं। पुलिस आरोपियों से उनके आपराधिक रिकार्ड के बारे में पूछताछ सकते हैं।

Top Stories
Related Post