दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ प्रेमी को पहनाई जयमाला

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ प्रेमी को पहनाई जयमाला

मध्य प्रदेश से छिंदवाड़ा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां भारी पंडाल में शादी की शहनाई बज रही थी तभी वहां मौजूद लोगो के होश उड़ गए जब दुल्हन ने दूल्हे को जयमाला पहनाने की वजह पंडाल में मौजूद अन्य युवक (दुल्हन का प्रेमी) को जयमाला पहना दी। जिससे शादी की शहनाई लड़ाई दंगे, गाली- गलौंच और मारा- पिट्टी में बदल गई।

जानें पूरा मामला 

दरअसल मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में शादी की शहनाई चल रही थी शादी में विधि विधान से सारी रस्में की गई। शादी में हल्दी, मेहंदी, संगीत सारी रश्मे की गई। जब शादी का दिन आया तब दूल्हा परासिया से अपनी बारात लेकर मुजावर गांव पहुंचा, मुजावर गांव पहुंचते ही दुल्हन पक्ष ने बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। 

जब शादी की शहनाई जयमाला तक पहुंची तब दुल्हन को स्टेज पर बुलाया गया दुल्हन बड़ी खुश नजर आ रही थी और हाथों में जयमाला लिए थी लेकिन अचानक दुल्हन ने जयमाला दूल्हे की वजह पंडाल में मौजूद अन्य युवक को पहना दी, जिससे वहां मौजूद सभी रिश्तेदार हैरान रह गए।

दुल्हन की इस हरकत से पंडाल में मौजूद लोगों के बीच बहस होने लगी, दोनों पक्ष के परिवार में कहां सुनी होने लगी, इतना ही नहीं बहस झगड़े में उत्पन्न हो गया। दूल्हे पक्ष का परिवार शादी तोड़कर चले गए। दुल्हन पक्ष के परिवार ने बेटी दुल्हन को मारा साथ ही उसके प्रेमी को भी पीटा।

Also Read

Top Stories
Related Post