मध्य प्रदेश मे जंगली भैंसो की वापसी हो रही है और यह समझौता मध्य प्रदेश ने असम के साथ किया है, जिसमें 3 साल में 50 भैंसों को मध्य प्रदेश लाया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट कर लिखा “बालाघाट जिले के सुपखार एवं टोपला क्षेत्र में जंगली भैंस पुनर्स्थापना अभियान का शुभारंभ”।
LIVE: बालाघाट जिले के सूपखार एवं टोपला क्षेत्र में 'जंगली भैंस' पुनर्स्थापन अभियान का शुभारंभ https://t.co/kZXDtAhTtH
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 28, 2026
दरअसल मध्य प्रदेश में विलुप्त हो रही भैंसों की वजह से असम के साथ समझौता किया गया है कि मध्य प्रदेश के जीतो को असम भेजेंगे और असम से 50 जंगली भैंसे और गैंडे मध्य प्रदेश लाए जाएंगे। इसके पहले चरण में चार भैंसों को असम से कान्हा लाया जाएगा, चार भैंसों में से तीन मादा और एक नर भैंस शामिल है और गैंडो के दो जोड़े भी शामिल है।
मध्य प्रदेश से असम को भी नई वन्यजीव के लिए सौगात मिलेगी, जिसमें मध्य प्रदेश सरकार अपने तीन बाघ और 6 मगरमच्छ भेजेगा। मध्य प्रदेश में करीबन 150 साल से विलुप्त हो रही जंगली भैंसो को दोबारा लाने के लिए मोहन यादव ने असम के साथ यह बेहतर समझौता किया है जिससे मध्य प्रदेश का वन्यजीव और बेहतर होगा।