ग्वालियर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग, CCTV में कैद वारदात

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में दिनदहाड़े हुई फायरिंग, CCTV में कैद वारदात

ग्वालियर |  ग्वालियर से दिल दहला देने वाला दबंगई का मामला सामने आया है जहां माधौगंज थाना क्षेत्र के वैष्णो विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े गोलियां चलाई गई। जिससे इलाके में दहशत फैल गई, इस मामले में दरोगा का भतीजा भी शामिल है यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानें पूरा मामल

दअरसल माधौगंज थाना क्षेत्र के वैष्णो विहार कॉलोनी में रहने वाले सुनील उर्फ पप्पू राजावत बताया कि मोहल्ले के अरुण पाण्डे का उनके दूर के रिश्तेदार धर्मेंद्र चौहान से झगड़ा हो गया था। सुनील ने अरुण को फोन पर समझाने की कोशिश की। आरोप है कि अरुण गाली देकर बोला, “रुक दो मिनट, अभी तुझे देखता हूँ। थोड़ी देर बाद अरुण अपने साथी कैंडी तिवारी, बेटू चौरसिया और देव राठौर के साथ सुनील के घर के बाहर पहुंच गया। आरोपियों ने गंदी-गंदी गालियां दीं और सुनील को बाहर बुलाया। सुनील बाहर आया तो पीछे से दो-तीन अज्ञात लोग भी आ गए। सभी ने मिलकर सुनील से लात-घूंसों से मारपीट की। सुनील बचकर घर में जाने लगा तो कैंडी तिवारी ने कट्टा तानकर फायर कर दिया। गोली सुनील के बगल से निकल गई। आरोपियों ने धमकी दी कि ज्यादा पंचगिरी की तो जान से खत्म कर देंगे। जाते-जाते कैंडी ने हवाई फायर भी किया। कैंडी दरोगा का भतीजा है, इसलिए दबंगई दिखाता है। 



पुलिस का एक्शन

पूरी वारदात कॉलोनी में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में आरोपी कट्टा लहराते और फायर करते दिख रहे हैं। दिनदहाड़े फायरिंग से कॉलोनी में दहशत का माहौल है। इस घटना की शिकायत फरियादी ने थाने में की है। वही।पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अरुण पाण्डे, कैंडी तिवारी, बेटू चौरसिया, देव राठौर और 2-3 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध हथियार और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Also Read

Top Stories
Related Post