ग्वालियर में दंपती ने 40 लोगों के साथ की करोड़ों की ठगी

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में दंपती ने 40 लोगों के साथ की करोड़ों की ठगी

ग्वालियर । ग्वालियर में निवेश पर हर माह 4 से 5 फीसदी मुनाफा देने का लालच देकर एक दंपती ने 40 से ज्यादा लोगों से 2 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी कर ली। आरोपी अजय राठौर और उसकी पत्नी नीतू राठौर ने एक कंपनी के नाम पर लोगों को जोड़ा। शुरुआत में कुछ लोगों को मुनाफा देकर भरोसा जीता, फिर रकम बढ़वाकर पैसा ऐंठ लिया। अब दोनों मोबाइल बंद कर फरार हो गए हैं। वही 40 पीड़ितों ने एसपी सहित पुलिस अधिकारियों को शिकायती आवेदन देकर FIR दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पूरा मामला जानें 

दअरसल पीड़ितों का आरोप है कि अजय और नीतू राठौर ने लोगों से फोन-पे, RTGS और नकद के जरिए पैसा लिया। शुरुआत में कुछ निवेशकों को हर महीने 10 से 12 हजार रुपए तक मुनाफा दिया। इससे भरोसा बना और लोगों ने रिश्तेदारों व परिचितों को भी जोड़ दिया। धीरे धीरे बड़ा नेटवर्क तैयार हो गया। कुछ समय बाद आरोपियों ने भुगतान बंद कर दिया। जब निवेशकों ने मूल रकम वापस मांगी तो दंपती बहाने बनाने लगा। फिर फोन उठाना बंद कर दिया और मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार हो गए। इसके बाद ठगी का खुलासा हुआ। 

शिकायती आवेदन में एक दर्जन से ज्यादा पीड़ितों के नाम और रकम का ब्योरा दिया गया है। किसी से 50 हजार, किसी से 1 लाख तो कई लोगों से 3 से 5 लाख रुपए तक लिए गए है। अलग अलग तारीखों में रकम जमा कराकर कुल ठगी करीब 2 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। ज्यादातर पीड़ित मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। 

पीड़ितों का कहना है कि दंपती ने भरोसा दिलाने के लिए शुरुआत में कुछ लोगों को समय पर मुनाफा दिया। इससे अन्य लोग भी जुड़ते गए। जब बड़ी रकम इकट्ठा हो गई तो भुगतान रोक दिया गया। अब आरोपी शहर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की डिटेल खंगाल रही है। अधिकारियों ने लोगों से बिना जांच के किसी भी स्कीम में निवेश न करने की अपील की है। वही आरोपी दंपती की तलाश में टीम लगा दी गई है।

Related Post