भाजपा विधायक की अधिकारी को धमकी: बोले औकात में रहो करैरा तेरे डैडी का नहीं

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

भाजपा विधायक की अधिकारी को धमकी: बोले औकात में रहो करैरा तेरे डैडी का नहीं

शिवपुरी के पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी ने आरोप लगाते हुए करैरा SDOP आयुष जाखड़ पर एक वीडियो जारी किया है। हाल ही में प्रीतम लोधी के बेटे ने अपनी थार गाड़ी से एक एक्सीडेंट किया जिसकी पूछताछ में करैरा SDOP ने सख्त हिदायत देते हुए करैरा में ना दिखने की बात कही थी। इसके बाद विधायक प्रीतम लोधी ने शब्दों की मर्यादा को भंग करते हुए एक अधिकारी को औकात दिखाने के बात की। वही दूसरी और SDOP ने आरोपी को निराधार बताया और कहा कि केवल नियमानुसार पूछताछ की गई और ब्लैक फिल्म लगाने, हूटर बजाने पर चालान कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के करवाई की गई है।

विधायक ने दी अमर्यादित हिदायत– SDOP को कहा कानून के दायरे में काम करें

बीती रविवार शाम को प्रीतम लोधी ने एसडीओपी करैरा पर एक वीडियो जारी कर अधिकारी पर भड़कते हुए नजर आए। बेटे के करैरा ना दिखने की बात को लेकर बोले, “करैरा तेरे डैडी का नहीं है। बेटा करैरा आएगा भी और चुनाव भी लड़ेगा। अगर तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना।” विधायक लोधी यही नहीं रुके उन्होंने ये भी कहा “अधिकारी अपनी औकात में रहें और कानून के दायरे में काम करें। कानून हमें भी आता है।” इसके बात विधायक ने उक्त आरोप लगाया कि बेटे की दुर्घटना को बढ़ा–चढ़ाकर पेश किया गया, जबकि पहले कई मामलों में पूछताछ नहीं हुई। प्रीतम लोधी ने धमकी देते हुए ये भी कहा “हमारा इतिहास भी देख लेना। अगर हम पर गलत इल्जाम लगाकर दबाव बनाया गया या गलत तरीके से व्यवहार किया गया, तो हम इसे सहन नहीं करेंगे और इसका जवाब देंगे। इस पूरे मामले में एक बात साफ तौर पर बाहर निकल कर आ रही है कि अगर गलती किसी नेता या उनके पुत्र-पुत्री से हुई है तो नेता पुलिस प्रशासन को भी अपने अनुसार करवाई करने की हिदायत दे डालते है ये पूरा वाकये एक गंभीर प्रश्नचिन्ह है हमारी शासन प्रणाली पर।

Top Stories
Related Post