दोस्त ने महिला मित्र को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म का शिकार बनाया। फिर लगातार शौषण करता रहा। पीड़िता ने हज़ीरा थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
ग्वालियर हजीरा थााना क्षेत्र के पीएचई कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय महिला की एक साल पहले मुलाकात शादी समारोह में लूटपूरा निवासी करण धाकड़ से हुई। हमउम्र होने और एक ही समाज के होने के कारण उनके बीच दोस्ती हो गई और बातचीत होने लगी। इसी बीच आरोपी ने उसे बताया कि उसकी राजनीतिक लोगों में पैठ है, और वह उसकी सरकारी नौकरी लगवा देगा। पीडि़ता उसकी बातों में आ गई। एक दिन करण उसके किराए के कमरे पर आया तो वह अकेली थी और अकेला देखकर आरोपी ने जॉब लगवाने के नाम पर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद वह उसका शोषण करने लगा। जब भी वह नौकरी की बात करती तो आरोपी उसे टहला देता।
आखिरी में पीड़िता हज़ीरा थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी के घर पर पहुंची तो आरोपी अपने घर से फरार मिला है। पुलिस आरोपी की तलाश में उसके संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।