आज से मध्य प्रदेश डिजिटल जनगणना शुरू

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

आज से मध्य प्रदेश डिजिटल जनगणना शुरू

मध्य प्रदेश में आज से पहली चरण की डिजिटल जनगणना शुरू हो गई है जनगणना दो चरणों में होगी और इसका पहला चरण आज से शुरू हो गया है पहले चरण की जनगणना 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक खुलेगी और दूसरी जनगणना 2027 में शुरू होगी। इस जनगणना की ऑनलाइन जानकारी भरने के लिए census.gov.in या se.census.gov.in  पर जा सकते है।

आज से शुरू हुई जनगणना को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि ” आज से मध्य प्रदेश में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक डिजिटल स्व गणना अभियान का मैं स्वयं भागीदार भी बना हूं और आप सबके माध्यम से अपील करना चाहूंगा कि डिजिटल जनगणना में हम सब मिलकर बढ़ चढ़कर के भाग लें। जनगणना के माध्यम से भविष्य में विकास की सारी रोडमैप बनाने में मदद मिलेगी।”

मोहन यादव ने आगे कहा “बच्चों के स्कूल, हॉस्पिटल, सब प्रकार की जन सुविधाएं और अलग अलग प्रकार के विकास के सारे पैमाने इसकी दृष्टि से जनगणना का यह जो वर्तमान के दौर में अत्यंत और महत्व बढ़ जाता है। आज एक और कार्यक्रम यहां संपन्न हुआ। हमारे प्रदेश में देश का बड़ा हिस्सा जनजातीय भाई बहनों का हमारे प्रदेश के अंदर है। ऐसे में उनके जन कल्याण की दृष्टि से भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार मिलकर के अपना एक बड़ा बजट का हिस्सा रखते हैं।” 

Also Read

बजट को लेकर मोहन यादव ने कहा “बजट का सही अर्थ में जनजातीय समाज के विकास में उसका सदुपयोग हो। विकास की धारा में जनजातीय समाज भी कदम से कदम मिलाकर के बाकी समाज के साथ चले। बच्चों के स्कूल, कॉलेज, रोजगार के साधन, जनजातीय प्राचीन मान्यताएं, मान बिंदु। प्रत्येक क्षेत्र में विकास की जो संभावना है, सभी बातों को लेकर के हमारी सरकार लगातार जनजातीय का बजट भी बढ़ाती जा रही है और ऐसे में भारत सरकार भी माननीय प्रधानमंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से भी बड़े पैमाने पर आवास से लेकर सब प्रकार की राशि देकर के और उम्मीद कर रहे हैं कि हमारे समाज का कदम से कदम मिलाकर चले।”

Top Stories
Related Post