पाकिस्तान की नापाक धमकी: रक्षा मंत्री आसिफ बोले– हम कोलकाता में घुसकर मारेंगे

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

पाकिस्तान की नापाक धमकी: रक्षा मंत्री आसिफ बोले– हम कोलकाता में घुसकर मारेंगे

हाल ही में पाकिस्तान के सियालकोट में पत्रकारों से वार्ता के दौरान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को धमकी दी है। उन्होंने ने कहा,  अगर इस बार भारत ने कोई भी फॉल्स फ्लैग (छिपकर हमला करना) ऑपरेशन को अंजाम दिया,  तो हम शांत नहीं बैठेंगे बल्कि कोलकाता के अंदर तक घुसपैठ कर सकते है।

ख्वाजा आसिफ ने एक दावा यह भी किया के भारत हिरासत में बंद पाकिस्तानियों और अपने लोगों का इस्तेमाल करके फॉल्स नैरेटिव (झूठी कहानी) रचने के कोशिश कर रहा है। पिछले साल की तरह इस बार भारत को बहुत ज्यादा शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा । 

वही आसिफ ने यह दावा भी किया कि हो सकता है आगे भारत कुछ शवों को रखकर पाकिस्तान पर आतंकवाद का आरोप लगाए, लेकिन उन्होंने इस दावे का कोई सबूत पेश नहीं किया।

भारतीय रक्षा मंत्री ने बोला था– अगर पाकिस्तान ने गंदा खेल खेला तो जवाब देंगे

ख्वाजा आसिफ के इस बयान पर भारत की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। हालांकि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केरलम में एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान को साफ चेतावनी दी थी।

Also Read

रक्षा मंत्री ने कहा तक अगर पाकिस्तान कोई भी गलत कदम उठाया तो भारतीय सेना उसको निर्णायक जवाब जरूर देगी। ऑपरेशन सिंदूर अभी तक खत्म नहीं हुआ है और अगर पाकिस्तान ने फिर कोई गंदा खेल खेला तो भारतीय सैनिक ऐसा जवाब देंगे जो वो कभी भूल ना सकेंगे।

पहलगाम हमले से बड़ा तनाव– ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च

22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई मै ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया जिसके तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकनों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों से धावा बोला गया था।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। भारत ने 7 मई को रात 1:30 बजे पाकिस्तान के कब्जाए हुए कश्मीरी हिस्से में 9 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। भारतीय सेना ने दावा भी किया था कि इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए।

पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई में आर्टिलरी,  ड्रोन और मिसाइल का इस्तेमाल किया था। दोनों देशों के बीच 4 दिन तक यह तनाव बना रहा, जिसके बाद 10 मई 2025 को सीजफायर हुआ।  पाकिस्तान की मिडिया के अनुसार,  भारत ने कोटली,  बहावलपुर,  मुरीदके,  बाग और   मुजफ्फराबाद में हमला किया था। इस हमले आतंकी संगठन लश्कर–ए–तैयबा का हेडक्वार्टर और जेश–ए–मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर का ठिकान भी शामिल था। इसी हमले में मसूद अजहर ने अपने परिवार के खत्म होने कि भी बाद कही थी और यह बोला था कि काश मै भी मर जाता।

पाकिस्तान अक्सर भारत को ऐसी कायरता पुर्ण धमकियां देता रहता है, जिसका भारत और उसके नागरिकों पर कोई असर नहीं होता।

Top Stories
Related Post