मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यानी 2 अप्रैल 2026 को पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा का दौरा किया । मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी उम्मीदवारों की नामांकन सभा में शामिल हुए । यह विधानसभा चुनाव 2026 की राजनीति का एक बड़ा हिस्सा है। यह चुनाव पांच विधानसभा सीटों पर निर्भर रहती है जैसे सलतोड़ा, छरतना, बांकुड़ा, बरजोरा और ओंडा ।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बांकुड़ा पहुंचकर रैली में शामिल हुए और साथ ही भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगे। मोहन यादव ने बदलाव और विकास की बात कही। मोहन यादव ने ममता बनर्जी की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ” ममता अब दीदी नहीं, ‘अप्पी ‘ हो गई है “, जो की सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
आज जिला बांकुड़ा, पश्चिम बंगाल में आयोजित जनसभा को संबोधित कर जनता-जनार्दन से भाजपा को अपना बहुमूल्य वोट देने के लिए अपील की।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 2, 2026
विकास और सुशासन की पर्याय भाजपा की सरकार बनाने के लिए राज्य की जनता ठान चुकी है। अब बंगाल में भाजपा को आने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है।@BJP4India… pic.twitter.com/iLvoMahtWK
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बांकुड़ा विधानसभा चुनाव 2026 को संबोधित करते हुए क्या कहा ? जाने यहां
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा कि “मैं मध्य प्रदेश से आया हूं और जिस प्रकार के हमारे कार्यकर्ताओं का माहौल दिखाई दे रहा है, मुझे इस बात की प्रसन्नता है। हमारे इस पूरे क्षेत्र के अंदर हर एक कार्यकर्ता जोश उत्साह से है।”
मोहन यादव ने आगे कहा ” ममता जी की सरकार से सारे लोग परेशान है। बांग्लादेशी घुसपैठियों को जिस ढंग से बढ़ावा दिया गया, हिंदुओं को अपमानित किया गया है, आज वह सारा हिसाब चुकता करने का लोकतंत्र में सबसे बड़ा अवसर चुनाव का होता है। “
#WATCH बांकुड़ा, पश्चिम बंगाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बांकुड़ा ज़िले से BJP उम्मीदवारों के नामांकन में हिस्सा लिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 2, 2026
उन्होंने कहा, "मैं मध्य प्रदेश ये आया हूं और जिस तरह से हमारे कार्यकर्ताओं का माहौल दिख रहा है…ममता जी की सरकार से सारे लोग परेशान हैं,… pic.twitter.com/OhfNv417kT
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आगे कहा “यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जब देश आगे बढ़ रहा है और माननीय गृह मंत्री के नेतृत्व में सभी घुसपैठियों सहित सभी प्रकार के आपराधिक तत्वों पर कार्रवाई हो रही है। ऐसे में जनता का रुझान भाजपा के साथ है और निश्चित रूप से बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। “
मोहन यादव ने आगे कहा “आज देश के अंदर 21 से ज्यादा राज्यों में हमारी या हमारे सहयोगी दलों की सरकार है। ऐसे समय में लोकतंत्र का यह पावन मंदिर बंगाल में खिलता कमल मांगता है। आइए हम सब मिलकर के भाजपा की जीत की कामना करें। मेरी अपनी ओर से नॉमिनेशन फॉर्म में आज पांचों प्रत्याशियों को बधाई।”