मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर में 1.82 करोड़ की लागत से विकास कार्य का भूमि पूजन किया। यह भूमि पूजन विकास को नई दिशा देना है। इस भूमि पूजन में मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने शहर के मोहल्लों मैं तेजी से काम करने का भरोसा जलाया और साथ ही स्थानीय निवासियों को सीधा लाभ देने की भी बात कही।
उर्जा मंत्री ने स्वरूप बैश के निवास से पुलिस चौकी तक 6 लाख 30 हजार 947 रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नवीन नाला निर्माण कार्य, श्री व्हीएस तोमर के मकान से हेतराम बाथम के मकान तक 11 लाख 62 हजार 929 रुपए की लागत से बनने जा रही सीमेंट कांक्रीट रोड व नाली निर्माण कार्य, श्री मुन्ना ढोल वाली गली में 26 लाख 34 हजार 486 रुपए की लागत से सीमेंट रोड एवं नाली निर्माण कार्य, श्री जरदार खॉन के मकान के सामने स्थित पप्पू रजक वाली गली में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य, कुशवाह मोहल्ले में श्री अनिल यादव एवं श्री छोटेलाल कुशवाह वाली गली में सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य, डुढैल वाली माता मंदिर के पास 5 लाख 09 हजार 264 रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, श्री हीरा भूमिया प्रांगण में 9 लाख 39 हजार 693 रुपए की लागत से हॉल निर्माण कार्य, श्री पंचमुखी महादेव मंदिर के पास 6 लाख 52 हजार 332 रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, जगनापुरा नं 01 श्री बल्ली यादव के मकान से श्री जॉनी राठौर के मकान तक 4 लाख 85 हजार 260 रुपए की लागत से सीमेंट कांक्रीट रोड व नाली निर्माण कार्य का, वार्ड क्रमांक 06 में 9 लाख 39 हजार 693 की लागत से सत्यनारायण के चबूतरे पर सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 06 जहांगीर कटरा में 7 लाख 42 हजार 222 रुपए की लागत से उचाडिया बाबा मंदिर के पास निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।