शिवपुरी में CM राइस स्कूल में बृहद स्वास्थ्य शिविर समारोह का भाव्य तरीके से संपन्न हुआ। यह पहल 17 मार्च 2026 से 24 मार्च 2026 तक चली। जिला प्रशासन, माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य मिशन और रोटरी क्लब ने मिलकर यह आयोजन किया था यह समारोह 8 दिन का था जिसमें हजारों मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महाआर्यन सिंधिया रहे , जिन्होंने समापन समारोह को जनसेवा का प्रेरक मॉडल बताया।
कार्यक्रम के अतिथि
कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी प्रद्युम्न सिंह तोमर, कोलारस विधायक महेन्द्र यादव, पिछोर विधायक प्रीतम लोधी, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, सचिव डॉ. प्रदीप पाराशर, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के प्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, रमेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, पूर्व विधायक शकुन्तला खटीक, जनप्रतिनिधि प्रहलाद भारती, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज, मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के डीन डॉ. परमहंस, सिविल सर्जन बी.एल. यादव, कॉर्डिनेटर पवन जैन, कोषाध्यक्ष उदित चतुर्वेदी तथा रोटरी क्लब शिवपुरी के अध्यक्ष दीपेश सांखला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।