कल सोमवार रात 9:00 बजे पाकिस्तान में अफगानिस्तान पर हमला कर दिया, इस हमले से तनाव चरम पर है पाकिस्तान के हमले से अफगानिस्तान का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। तालिबान सरकार भड़क उठी और पाक को जंग चेतावनी दी। हालांकि पार्क सरकार ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हमने अस्पताल को टारगेट नहीं किया था हमने आतंकी ठिकानों, सैन्य ठिकानों और गोला बारूद के ठिकानों को टारगेट किया था।
#WATCH | रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, काबुल में एक रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर पाकिस्तान के एयर स्ट्राइक में कम से कम 400 लोग मारे गए और 250 घायल हो गए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2026
(वीडियो सोर्स: रॉयटर्स) pic.twitter.com/DxlEqvX6CX
सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के नशा मुक्ति केंद्र पर हमला किया। यह केंद्र 2000 बेड वाला अस्पताल है जो लोगों का इलाज करता है इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है और सैकड़ो लोग अभी भी घायल है घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनका इलाज जारी है।
इस हमले से तालिबान सरकार भडक उठी है और बदले की कसम खाई है तालिबान प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अब पाकिस्तान से बातचीत करने का समय खत्म हो चुका है हम इस हमले का बदला जरूर लेंगे।