जनजातीय समाज का दिल जितने निकले हैं डॉक्टर मोहन यादव        

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

जनजातीय समाज का दिल जितने निकले हैं डॉक्टर मोहन यादव        

मध्य प्रदेश की कैबिनेट बैठक निमाड़ के जनजातीय बहुल नांगलवाड़ी क्षेत्र में करके प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने बड़ा महत्वपूर्ण संदेश दिया है, उनका यह संदेश जनजाति वर्ग को  विश्वास दिलाता है कि अगर आप सरकार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं तो सरकार आप तक पहुंचेगी, पिछले दिनों पूरे मध्य प्रदेश ने देखा कि किस तरह भोपाल की प्रादेशिक सरकार वल्लभ भवन से निकलकर निमाड़ अंचल की ओर बड़ी थी, जिस क्षेत्र में कलेक्टर का आना भी जनजातीय वर्ग के लोगों को चमत्कृत कर देता है वहां पर प्रदेश भर के मंत्री और उनके मुखिया डॉ मोहन यादव जब साथ-साथ पहुंचते हैं तो एक आत्मविश्वास का संचार होता है, दरअसल कैबिनेट बैठक का आयोजन अपने आप में एक बड़ा संदेश है और इससे कई तरह के बदलाव आएंगे, जब पूरे प्रदेश के मंत्री भोपाल से निकलकर प्रसिद्ध भिलट देव मंदिर पहुंचे तो यहां के लोक देवता का मान सम्मान भी बुरे मध्य प्रदेश में चर्चा में आया, बाबा भिलट देव अनुसूचित जनजाति वर्ग के बीच अत्यधिक लोकप्रिय लोक देवता है, भील और भिलाला समुदाय के लोग उनसे अपनी खुशहाली के लिए प्रार्थना करते हैं , सर्प बंधन से मुक्ति का आह्वान करते हैं, भिलट देव का निर्माण क्षेत्र में आस्था से स्मरण एवं ध्यान किया जाता है, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी जानते हैं कि जनजाति वर्ग के दिल पर राज करना है तो उनकी भावनाओं उनकी संवेदनाओं को समझना होगा, पोकी परंपराओं खानपान एवं लोक संस्कृति का संरक्षण करना होगा, मुख्यमंत्री वास्तव में ऐसा करने में सफल भी हो रहे हैं, अपने 2 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने वह काम कर दिखाया जिसकी आजादी के बाद से अभी तक कल्पना नहीं की गई थी, निमाड़ अंचल में जब भोपाल के सैकड़ो अफसर, पुलिस का दलबल और सैकड़ो गाड़ियों का काफिला लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे तो जनजातीय वर्ग को भी लगा कि यह क्षेत्र बदल रहा है अब सरकार हमारे पास आ रही है, सरकार जब सामने आएगी तो शर्माने वाले जनजातीय बंधु अपनी बातें कहेंगे अपनी परेशानियां सामने रखेंगे और बहुत सी ऐसी बातें होंगी जिससे सरकार और उनके बीच दूरियां कम होगी तो इस तरह से हम देख सकते हैं कि छोटे-छोटे फैसला और नवाचार प्रदेश को एक नई दिशा और ऊर्जा देते हैं, मध्य प्रदेश में सबसे अधिक जनजाति वर्ग रहता है इसलिए मध्य प्रदेश का दायित्व है कि विकास और जीवन स्तर में जो अंतराल है

उसको जल्द से जल्द काम किया जाए एवं सभी को मुख्य धारा में लाया जाए, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने निमाड़ अंचल में कैबिनेट बैठक करके पूरे प्रदेश को यही संदेश दिया है की भोपाल की सरकार सिर्फ भोपाल तक सीमित नहीं रहेगी पूरे मध्य प्रदेश के गांव गांव तक पहुंचेगी और उनकी बातों को अपनी नीति और योजना का हिस्सा बनाएगी, इस तरह से आजादी के बाद हुई निमाड़ में पहली कैबिनेट मुख्यमंत्री मोहन यादव की एक बड़ी दूरदर्शी सच है जिनका स्वागत किया जाना चाहिए, हम आशा करते हैं कि इस तरह के नवाचार मध्य प्रदेश में होते रहेंगे।

Top Stories
Related Post