मध्य प्रदेश का चार लाख टन चावल अटका

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

मध्य प्रदेश का चार लाख टन चावल अटका

इजरायल ईरान का असर देखने को मिल रहा है क्योंकि समुद्री रास्ते बंद हो गए हैं जिससे निर्यात पर असर डल रहा है मध्य प्रदेश के सायरन और नर्मदापुरम में बासमती चावल निर्यात पर रोक लग गई है। जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है बंदरगाहों में करीब 4 लाख टन बासमती चावल अटक गया है। निर्यात ना होने से स्टॉक गोदाम में जमा हो रहा है जिससे बासमती चावल की कीमत गिर रही है 

हर रोज 20 टन चावल कुवैत, यूएई और सऊदी अरब जैसे देशों में निर्यात होता था लेकिन अब वह चावल मध्य प्रदेश के बंदरगाहों पर अटक गया है जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है शिपिंग कंपनियों प्रति कंटेनर के हिसाब से 2000 -2500 डॉलर तक वॉर टैरिफ वसूल रही है जिससे व्यापारी बड़े परेशान है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चावल निर्यात पर चिंता जताई है और कहां की युद्ध जितनी जल्दी थमे उतना बेहतर रहेगा। रायसेन के चावल मिल मालिक सचिन वर्मा ने कहा कि स्टॉक बढ़ रहा है और नया माल खरीदने वाले भी पीछे हट रहे हैं

Also Read

Top Stories
Related Post