मध्य प्रदेश के ग्वालियर में होलिका दहन पर जुए का बड़ा भंडाफोड़ 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में होलिका दहन पर जुए का बड़ा भंडाफोड़ 

ग्वालियर में होलिका दहन के दिन अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया बाजार स्थित होटल व्हाइट सीज़न में क्राइम ब्रांच ने छापामार कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल के थर्ड फ्लोर पर कमरा नंबर 427 में बड़े स्तर पर जुआ फंड़ संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने रणनीति बनाकर होटल को चारों ओर से घेर लिया और योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।

पुलिस के पहुंचते ही कमरे में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 लाख 45 हजार रुपये नगद, ताश की गड्डियां और कई मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इसके अलावा मौके से एक स्कॉर्पियो कार और करीब आधा दर्जन बाइक भी बरामद की गईं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि जुआ फंड़ पूरी तैयारी और सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या होटल में पहले भी इस तरह की अवैध गतिविधियां चलती रही हैं और इसमें होटल प्रबंधन की क्या भूमिका रही। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही।

Top Stories
Related Post