ग्वालियर में तीन दिवसीय युवा सम्मेलन का आगाज़, देशभर से जुटेंगे युवा

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में तीन दिवसीय युवा सम्मेलन का आगाज़, देशभर से जुटेंगे युवा

ग्वालियर की पावन भूमि पर महाराष्ट्र से पधारे युवा संगठन पूर्णवाद युवा फोरम एवं पूर्णकन्या प्रतिष्ठान द्वारा त्रि-दिवसीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन दिनांक 1 मार्च 2026 से 3 मार्च 2026 तक आयोजित होगा।

सम्मेलन का उद्घाटन समारोह दिनांक 1 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सम्माननीय संत श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी महाराज तथा माननीय केंद्रीय संचार मंत्री को “युवक क्रांतिवीर पुरस्कार” से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल महामहिम श्री हरिभाऊ बागड़े, मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डिज़ाइन इनोवेशन विषय पर परिचर्चा आयोजित होगी, जिसमें माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ग्वालियर के विशेषज्ञ एवं अन्य वक्ता अपने विचार साझा करेंगे। सायं 6 बजे “ग्वालियर घराने का सांगीतिक वैभव” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय के छात्र प्रस्तुति देंगे। सभी कार्यक्रम जीवाजी विश्वविद्यालय स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में सम्पन्न होंगे।

दिनांक 2 मार्च को ग्वालियर आए लगभग 500 युवा-युवतियों को शहर भ्रमण कराया जाएगा। सायं काल पूर्णवाद युवा फोरम एवं पूर्णकन्या प्रतिष्ठान के संस्थापक परम पूज्य डॉ. विष्णु महाराज पारनेकर जी के आशीर्वचन का कार्यक्रम आयोजित होगा।

Also Read

दिनांक 3 मार्च को प्रातः पूर्णवाद भ्रमण एवं मार्गदर्शन सत्र के साथ सम्मेलन का समापन किया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पूर्णवाद युवा फोरम के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य तथा पूर्णकन्या प्रतिष्ठान की टीम द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। ग्वालियर के युवा-युवतियों से इस सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की गई है।

Top Stories
Related Post