ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में ट्रांसफर होने के बाद एचओडी द्वारा नौकरी ज्वाइन नहीं कराने से परेशान स्थाईकर्मी अंगद जाटव ने सेंट्रल लाइब्रेरी की बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर की गई। वही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
ग्वालियर के थाटीपुर विवेक नगर निवासी अंगद जाटव विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के जीवाजी विश्वविद्यालय में माली के पद पर पदस्थ थे। 4 फरवरी को लाइब्रेरी से भाषा अध्ययनशाला में उनका ट्रांसफर किया गया था। लेकिन यहां एचओडी प्रो.नवीनत गरुण ने उसे ज्वॉइन नहीं कराया था। अंगद इसी बात से परेशान था। मंगलवार शाम को अंगद लाइब्रेरी की तीसरी मंजिल पर पहुँचा और छलांग लगा दी।
प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया ?
प्रत्यक्षदर्शी लक्ष्य गुर्जर ने बताया शाम 5 बजे करीब बहन को लेने विश्वविद्यालय आया था। उस वक्त कैंटीन में बैठे थे। तब देखा एक व्यक्ति ऊपर से गिर गया है। उसे जख्मी हालत में उठाकर इलाज के लिए ले गए। उस वक्त उनकी सांस चल रही थी।
घायल कर्मचारियों आखिरी वक्त क्या कहा ?
घायल कर्मचारियों ने युवको से कहा था कि “मेरा इलाज मत कराओ मुझे मरना है में 19 दिन से परेशान हूं” लेकिन उन्हें गंभीर हालत में जेएएच के ट्रांमा सेंटर में लाया गया। जहां उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने के बाद घटना की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।