Sandhya Samachar

राहुल गॉधी ने कहा बिल में हो ओबीसी आरक्षण

85 views

लोकसभा में महिला बिल आरक्षण पर चर्चा के दौरान सोनिया गॉधी, स्मृति ईरानी, सुप्रिया सुले, महुआ मोइत्रा और डिंपल यादव ने रखी अपनी बात

नई दिल्ली,एजेंसी। संसद के विशेष सत्र के तीसरे दिन बुधवार को ़महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन विधेयक पर चर्चा जारी रही। सर्व प्रथम कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सदन को बिल के बारे में बताया। उनके बाद सोनिया गांधी ने 10 मिनट तक अपनी बात कही। चर्चा के दौरान ही कांग्रेस नेता राहुल गॉधी ने महिला आरक्षण बिल में ओबीसी आरक्षण देने की बात कर मुद्दे को गर्मा दिया। उनके अलावा टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने मुस्लिम महिलाओं को भी आरक्षण देने की मांग की। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने महुआ मोइत्रा का नाम लिए बगैर कहा मुस्लिम आरक्षण मांगने वालों को मैं बताना चाहती हूं कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण वर्जित है। जिस प्रकार से विपक्ष भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है, उसमें ना फंसें।

सोनिया बोलीं तुरंत अमल में लाएं विधेयक : सपा-एनसीपी की ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण की मांग को लेकर सोनिया ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि बिल को फौरन अमल में लाया जाए। सरकार को इसे परिसीमन तक नहीं रोकना चाहिए। इससे पहले जातिगत जनगणना कराकर इस बिल में एसटी, एससी व ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की जाए।
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और सपा सांसद डिंपल यादव ने भी बिल में ओबीसी महिलाओं को आरक्षण देने की मांग की।
राजीव गॉधी लाए थे सबसे पहले बिल
सोनिया ने कहा स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून सबसे पहले मेरे पति राजीव गांधी लाए थे, जो राज्यसभा में 7 वोटों से गिर गया था। बाद में पीवी नरसिम्हा राव की सरकार ने उसे पास करवाया। इसी का नतीजा है कि देशभर के स्थानीय निकायों में 15 लाख चुनी हुईं महिला नेता हैं। राजीव का सपना अभी आधा ही पूरा हुआ है, यह बिल पास होने से सपना पूरा हो जाएगा।
इस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि ये सिर्फ मोदी का बिल है, जिसने गोल किया, नाम उसी का होता है। हमारे प्रधानमंत्री और हमारी पार्टी ये बिल लेकर आई है तो इनके पेट में दर्द हो रहा है। सुप्रिया सुले बोलीं देश में बाढ़ आ रही है, स्पेशल सेशन क्यों बुलाया। सुप्रिया ने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व भाजपा प्रमुख ने मुझसे टीवी पर कहा था कि सुप्रिया सुले तुम घर जाओ, खाना बनाओ। देश कोई और चला लेगा। भाजपा इस पर जवाब दे।
उन्होंने कहा कि जनगणना और परिसीमन होने तक महिला आरक्षण को लागू नहीं किया जा सकता। फिर इसके लिए स्पेशल सेशन क्यों बुलाया गया। इसे विंटर सेशन में भी पास कर सकते थे। देश के कई हिस्सों में बाढ़ आ रही है, इस समय सेशन बुलाने की क्या जरूरत है।

|

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
overcast clouds
63%
6.3km/h
100%
28°C
28°
28°
27°
Tue
24°
Wed
23°
Thu
25°
Fri
24°
Sat

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech