ग्वालियर। आगामी 10 से 20 फरवरी के बीच डबरा जिला ग्वालियर में 10 दिवसीय विशाल धार्मिक कथा का आयोजन होने जा रहा है जिसमें प्रसिद्ध शिव कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा 10 से 13 फरवरी तक शिव कथा सुनाएंगे, 14 से 16 फरवरी प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास श्रोताओं को संबोधित करेंगे व अंत में 17 से 20 फरवरी बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री कथा वाचन करेंगे।इस तरह तीन प्रसिद्ध कथाकार डबरा में अपनी कथा से ज्ञान की गंगा बहाएंगे।
डबरा में होने वाले विशाल धार्मिक आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है जिससे किसी भी प्रकार की घटनाओं से तुरंत निपटा जा सके। कथा में आने वाले वीआईपी लोगों के नाम अभी तय नहीं हुए हैं।