AI के दुरुपयोग से X प्लेटफार्म पर महिलाओं की अश्लील एवं अभद्र तस्वीर और वीडियो बनाकर शेयर की जा रही थी जिसमें केंद्र सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 2 जनवरी 2026 को X प्लेटफार्म को नोटिस भेजा था जिसमें X को 72 घंटे में कार्रवाई करके रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया था।
लेकिन अब X ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और सरकारी सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि X पर 600 से ज्यादा अकाउंट डिलीट कर दिए हैं। और साथ ही अश्लील कंटेंट से जुड़े 3500 पोस्ट भी डिलीट कर दिए।
Contents
क्या कहा X ने अश्लील कंटेंट पर ?
X ने अश्लील कंटेंट से जोड़ें मामले में कहा कि “अब आगे अश्लील कंटेंट या फिर इमेज की अनुमति नहीं दी जाएगी और भारतीय कानून का पालन सख्ती से किया जाएगा।”