ग्वालियर। 44वे राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए मध्य प्रदेश एमेच्योर योगा एसोसिएशन की ओर से 30 खिलाडियों का दल ग्वालियर से बापतला आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हो गया है ।
संस्था अध्यक्ष अजय तिवारी, कार्यवाहकअध्यक्ष डॉ. केशव पांडेय एवं भूपेन्द्र कांत (प्रदेशसचिव) केदारनाथ गोयल, बरखा नामदेव( जिला सचिव)डॉ एसपी श्रीवास्तव, सुनील कांत और अन्य पदाधिकारियों ने अग्रिम बधाई दी। एवं डॉ. केशव पांडे (कार्यवाहकअध्यक्ष) ने सभी खिलाड़ियों को अपना महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया और ट्रेक सूट वितरित किए।
विभिन्ना आयु वर्ग में आयोजित होने वाली 44वीं राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में उतशा और जोश देखा गया।जो कि मध्य प्रदेश के लिए शान की बात है।
महिला टीम
महिला वर्ग गुरुकीरत आहूजा, एन्जिल शर्मा, भूमि गुप्ता, अनन्या सिंह,रोहिणी,मान्या जैन,महक चौरसिया, तेजस्वीनी सोले, अंजलि सिंह, चित्रा कुशवाह, मुस्कान राजावत,नेहा आहूजा, दीक्षा सोनी,कमलेश सिकरवार शामिल है।
पुरुष टीम
पुरुष वर्ग मे विनायक गुप्ता, सार्थक जैन, हितेश नागर, संजय कुशवाह, अमित पाल, मयंक जाटव, विवेक गुप्ता, राज वर्मा, हिमांशु दुबे, राजेश कुशवाह, विजय सोले, देवेंद्र कुशवाह,किशोर कुमार कुशवाह, रमेश सिकरवार शामिल है।