ग्वालियर में आखिर क्या बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में आखिर क्या बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर।  ग्वालियर प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए  कहा कि “अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ के अलावा एक राष्ट्रव्यापी विचारधारा के लिए समर्पित थे, वे केवल समर्पित भाव ही नहीं, सच्चे दिल के इंसान भी थे, मैं उनको नमन करता हूं। मैने उनके व मेरी आजी अम्मा के दिखाए पथ पर  चलने का संकल्प मैने लिया है।”

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के खराब सड़कों के प्रदर्शन पर कहा “इतने साल उन्होंने मध्य प्रदेश को गड्ढे में डाल दिया, उसको भरने का काम जीवन भर भी कांग्रेस करेगी, तो पूर्ण नहीं कर पाएगी, जो मध्य प्रदेश का हाल 20-25 साल पहले था और आज का मध्य प्रदेश मे जमीन आसमान का फर्क आ चुका है, हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव जी उसके पूर्व शिवराज सिंह जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, एक विशाल परिवर्तन मध्य प्रदेश में आया है, इस परिवर्तन के साथ मध्य प्रदेश देश के विकास और प्रगति की कड़ी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।” 

आगे एमपी अभ्युदय समिट को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  कहा कि “कल का दिन 2 लाख करोड़ से ज्यादा की निवेश घोषणाएं नहीं हो रही है, बल्कि उन्हे साकार रूप भी दिया जा रहा है, यह एक नया मध्य प्रदेश है, एक ऐसा मध्य प्रदेश है जो किसानों के लिए नौजवानों के लिए, हर एक व्यक्ति के लिए विकास और प्रगति लाने वाला है, अगर प्रधानमंत्री जी का आशीर्वाद नहीं होता तो ग्वालियर एयरपोर्ट का नवीन निर्माण संभव नहीं हो पाता।”

आगे उन्होने  कहा कि सड़कों सहित बुनियादी सुविधाओं को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पहली बार किसी जनसेवक ने पूरी पारदर्शिता के साथ काम करते हुए लाल, पीले और हरे रंग के माध्यम से सभी आंकड़े जनता के सामने रखे हैं। उन्होंने बताया कि इन आंकड़ों में लगातार सुधार हो रहा है और समीक्षा बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ मिलकर ग्वालियर को एक नया और आधुनिक स्वरूप देने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं।

Also Read

वहीं, घर के बाहर धूप सेक रहे 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के मामले पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और वे इस पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

Top Stories
Related Post