ISRO ने बुधवार यानी की आज स्पेस मिशन में नया कीर्तिमान रच दिया है।‘बाहुबली’ LVM-3 M-6 रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया। यह रॉकेट भारत का अब तक का सबसे भारीभरकम 6,100 किलोग्राम वजनी उपग्रह ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 लेकर अंतरिक्ष में रवाना हुआ।
लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से की गई। यह उपग्रह अंतरिक्ष से सीधे मोबाइल ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए डिजाइन किया गया है।
#WATCH श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश | ISRO का LVM3 M6 मिशन सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ, जो U.S.-बेस्ड AST SpaceMobile के साथ एक कमर्शियल डील के तहत ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट को ऑर्बिट में ले गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2025
यह मिशन अगली पीढ़ी के कम्युनिकेशन सैटेलाइट को तैनात करेगा, जिसे दुनिया भर में… pic.twitter.com/siSHV3NZsh
भारत ने एक बार फिर साबित किया है कि वह भारीभरकम स्पेस मिशन को पूरा करने में सक्षम है ग़ौरतलब है कि ISRO अब मिशन गगनयान की तैयारी कर रहा है जिसमें वह अपने अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजेगा, अंतरिक्ष में जाने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग की तैयारी भी चल रही है।