मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ‘अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट’ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 25 दिसंबर 2025 को होगा, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। यह आयोजन रोजगार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। जिसमें उच्च रोजगार सृजन करने वाले उद्यमियों का सम्मान किया जाएगा, साथ ही भूमि पूजन एवं औद्योगिक परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।
25 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है सुशासन दिवस?
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को सम्मानित करने के लिए सुशासन दिवस की स्थापना 2014 में की गई थी जिससे सरकार में जवाबदेही के बारे में भारतीय लोगों में जागरूकता बढ़ाई जाए और सरकारी कामकाज को बेहतर बनाया जा सके।
अटल जयंती पर मेगा प्रदर्शनी
25 दिसंबर को 50 हजार वर्ग फीट भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसका विषय ‘निवेश से रोजगार अटल संकल्प’ नाम दिया गया है। इस आयोजन में अटल जी के राष्ट्र निर्माण के बारे में योगदान को दर्शाया जाएगा साथ उनके जीवन के बारे में भी बताया जाएगा। खास बात है कि इस प्रदर्शनी में सफल स्टार्टअप, ओडीओपी, जीआई टैग और औद्योगिक परियोजना की जानकारी भी दी जाएगी।
संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों को दिए विशेष निर्देश
संभागीय आयुक्त की बैठक में हितग्राहियों को लेकर कुछ आवश्यक सूचना दी गई है जिससे लोग सुविधाजनक तरीके और समय से आयोजित स्थल तक पहुंच सके। जिसमें शामिल है सभी वाहनों का इंश्योरेंस व वाहनों की फिटनेस सही हो। आयोजन में चिकित्सा मेडिकल किट अवश्य होनी चाहिए और साथ ही लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित करने के निर्देश दिए गए।