रेखा का रीक्रिएशन या असली जादू? लड़की का वीडियो वायरल, देखकर जनता रह गई हैरान

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

रेखा का रीक्रिएशन या असली जादू? लड़की का वीडियो वायरल, देखकर जनता रह गई हैरान

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा अपनी खूबसूरती और अदाओं से आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसी लड़की का वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए। इस लड़की के नैन-नक्श रेखा से इतने मिलते-जुलते हैं कि लोग उसे उनका हमशक्ल बता रहे हैं। लड़की के वीडियो इंस्टाग्राम पर तेज़ी से वायरल हो रहे हैं और फैंस रेखा के पुराने दिनों की याद ताज़ा कर रहे हैं।

वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट j4nhhv1 से शेयर किया गया है। शुरुआत में रेखा की पुरानी तस्वीर दिखाई देती है, जिसके बाद ब्लैक टॉप पहने एक लड़की आईने के सामने खड़ी दिखती है। उसका अंदाज़, आंखें और चेहरे की बनावट रेखा से काफी हद तक मिलती है। वीडियो के कैप्शन में लड़की ने लिखा “किसी ने कहा कि मैं रेखा जैसी लगती हूं।”

वीडियो पर फैंस के ढेरों कमेंट्स आए। कई लोगों ने उसकी तारीफ करते हुए कहा कि वह सच में रेखा की तरह दिखती है। एक यूजर ने लिखा “आप बिल्कुल रेखा जैसी लगती हैं, बहुत खूबसूरत।” दूसरे ने कहा “हां, चेहरे में बहुत समानताएं हैं।” वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि रेखा जैसी कोई नहीं हो सकती। एक यूजर ने तो कमेंट किया “रेखा के आस-पास भी नहीं हो तुम।”

Also Read

Top Stories
Related Post