3 साल की मुखी ने रचा इतिहास, कुनो में हुआ जश्न 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

3 साल की मुखी ने रचा इतिहास, कुनो में हुआ जश्न 

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कुनो नेशनल पार्क से बेहद अच्छी खबर सामने आई है भारत में जन्मी ‘मुखी’ के आज 3 साल पूरे हो गए हैं इस अवसर पर कूनो नेशनल पार्क में आज धूमधाम से सेलिब्रेशन किया गया। यह सेलिब्रेशन प्रोजेक्ट चीता की शानदार सफलता का प्रतीक माना जा रहा है।

नामीबिया से लाई गई मादा चिता ज्वाला ने मुखी को जन्म दिया था मुखी का जन्म 29 मार्च 2023 को हुआ था जब मुखी का जन्म हुआ।  उसी  समय मादा चिता ज्वाला ने चार शावकों को भी जन्म दिया था लेकिन बाकी तीन की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण जान चली गई थी और मादा चिता ज्वाला ने चिंतित होकर मुखी को भी छोड़ दिया था उसके बाद मुखी ने बिना मां के जीवन यापन किया और अब वह 3 साल की हो गई है 

मुखी की देखभाल में वन अधिकारियों का बहुत बड़ा हाथ रहा है उन्होंने मुखी की बड़े अच्छे से देखभाल की है और साथ ही जब वह छोटी थी तब उसको बोतल से दूध भी पिलाया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अपनी खुशी जताते हुए खुद सोशल मीडिया पर मुखी की तस्वीर शेयर की और साथ ही गर्व जताया हैं।