6 साल के मासूम युवक को 200 पुलिसकर्मियों ने मिलकर ढूंढ निकाला

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

6 साल के मासूम युवक को 200 पुलिसकर्मियों ने मिलकर ढूंढ निकाला

ग्वालियर | ग्वालियर की पुरानी छावनी इलाके में 6 साल का बच्चा घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हो गया। बच्चों की मां ने अपहरण की आशंका जताई थी जिसके चलते पुलिस हरकत पर आई। करीब 200 जवानों ने रातभर सर्च कर मजदूर के बच्चे को तलाश लिया। बच्चा मिलने के बाद परिवार की खुशी का ठिकाना नही रहा, मां ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

पुरानी छावनी के रुद्रपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण चल रहा है इसमें मजदूरी का काम करने के लिए अशोकनगर जिले का परिवार रह रहा है। परिवार का 6 साल का बच्चा शाम के वक्त बाहर ही खेल रहा था। कुछ देर बाद जब मां देखने गई तो बच्चा गायब हो गया।  परेशान दंपति ने तलाशने के बाद पुरानी छावनी थाने में जानकारी दी और बच्चे के अपहरण की आशंका जताई। आला अधिकारियों के निर्देश के बाद करीब 200 पुलिस जवान बच्चों की तलाश में जुटे। बच्चे को तलाश में के लिए पुलिस जवानों ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, लॉज और अन्य सन्दिग्ध ठिकानों पर सर्चिंग अभियान चलाया। रात करीब 2:00 बजे बच्चा रुद्रपुर के पास एक ट्राली में सोता हुआ मिला। पुलिस ने बच्चों को बरामद कर उसके परिवार को लौटाया। पुलिस की तत्परता से बच्चा सकुशल मिल गया तो बच्चे की मां की आंखों में आंसू आ गए। दम्पति ने पुलिस को धन्यवाद दिया।