RBI का बड़ा तोहफा: जीरो बैलेंस अकाउंट पर अब UPI, ATM, चेकबुक और कई सुविधाएँ पूरी तरह फ्री

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

RBI का बड़ा तोहफा

UPI और डिजिटल पेमेंट पूरी तरह फ्री

पहले कई बैंक UPI या डिजिटल लेनदेन को निकासी मानकर चार्ज लगाते थे, लेकिन अब RBI ने स्पष्ट कर दिया है कि UPI, IMPS, NEFT और RTGS जैसे सभी डिजिटल ट्रांजैक्शन पूरी तरह फ्री होंगे। इन्हें अब ‘कैश विड्रॉल’ की श्रेणी में नहीं रखा जाएगा। ग्राहक जितनी बार चाहें, अनलिमिटेड डिजिटल भुगतान कर सकेंगे और उन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।

कैश विड्रॉल हर महीने 4 बार फ्री

नए नियमों के अनुसार बैंक को ग्राहकों को हर महीने कम से कम चार बार मुफ्त कैश निकासी की सुविधा देनी होगी। यह सुविधा अपने बैंक के ATM के साथ-साथ अन्य बैंकों के ATM से निकासी पर भी लागू होगी। इससे उन ग्राहकों को राहत मिलेगी, जिन्हें पहले ATM ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता था।

फ्री ATM/डेबिट कार्ड

अब जीरो बैलेंस अकाउंट होल्डर्स को बिना किसी शुल्क के ATM/डेबिट कार्ड प्रदान किया जाएगा। इतना ही नहीं, बैंक कार्ड की सालाना रिन्यूअल फीस भी नहीं ले पाएंगे। इससे उन लोगों को फायदा होगा जो पहले कार्ड पर सालाना चार्ज देकर परेशान होते थे।

चेकबुक और पासबुक पूरी तरह मुफ्त

नए दिशानिर्देशों के तहत ग्राहकों को हर साल कम से कम 25 पन्नों वाली चेकबुक मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही बैंक ग्राहकों को पासबुक या मासिक स्टेटमेंट भी बिना किसी शुल्क के देंगे। पहले कई बैंकों में ये सेवाएं चार्जेबल हुआ करती थीं।

खाते में पैसा जमा करने पर कोई लिमिट नहीं

RBI ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब जीरो बैलेंस खाते में ग्राहक जितनी बार चाहें उतनी बार पैसा जमा कर सकते हैं। इस पर किसी तरह की सीमा या शुल्क नहीं लगाया जाएगा। इससे छोटे व्यापारियों और दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को राहत मिलेगी, जिन्हें बार-बार खाते में पैसा जमा करने की जरूरत पड़ती है।