भारत में हर साल 26 जनवरी को ही हर्ष और उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1950 में संविधान लागू हुआ था आज का दिन 1930 के लाहौर अधिवेशन से जुड़ा हुआ है जहां कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज की घोषणा की थी।
देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी 1950 में 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूरे तरीके से गणतंत्र घोषित किया। आज का दिन सभी देशवासियों के लिए बेहद खास है इस दिन को ऐतिहासिक क्षणों में गिना जाता है आज के दिन देश भर में राष्ट्रीय अवकाश भी रहता है।
जाने ऐतिहासिक कहानी
26 जनवरी 1930 को पंडित जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में पूर्ण स्वराज की मांग की गई और देश को पूर्ण स्वतंत्रता के रूप में मनाने का आवाह्न किया। 1930 से 1947 तक देशभर आजादी मिलने के बाद भी भारत के पास अपना संविधान नहीं था इसलिए संविधान सभा ने 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू करने का फैसला लिया। ग़ौरतलब है कि संविधान लागू करने से पूर्ण 26 नवंबर 1949 को संविधान को अंगीकार किया गया था लेकिन दो महीने बाद इसे औपचारिक रूप से अमल में लाया गया। आज के ही दिन भारत ने आधिकारिक रूप से धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य का दर्जा प्राप्त किया।