ग्वालियर शहर के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के नाम में 68 हजार 540 ऐसे मतदाताओं के नाम शामिल है जिन पर खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि उनके नाम 2003 की सूची से लिंक नहीं हो रहे हैं, लेकिन यह सभी नाम मौजूद सूची में शामिल है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक अधिकारी की आईडी को जनरेट कर दिया गया है अब मतदाताओं को अपनी पहचान साबित कहने के लिए नोटिस जारी होगा। नोटिस में स्पष्ट शब्दों में लिखा होगा कि मतदाता को अपना पक्ष कहां और कब रखना है।
नोटिस जारी होने के बाद अगर मतदाता 7 दिन के अंदर अपनी पहचान साबित नहीं कर पाते या फिर 3 बार अवसर मिलने के बाद भी उपस्थित नहीं होते तो 14 फरवरी के बाद उनके नाम अंतिम सूची से काट दिए जाएंगे।
ऐसा माना जा रहा है कि मतदाताओं के नाम जोड़ने और इस खास प्रक्रिया पर सुनवाई का काम साथ- साथ चलेगा। और इस पूरी प्रक्रिया की शुरुआत शनिवार से हो सकती है।
पहचान साबित करने के जरुरी दस्तावेज
1.पासपोर्ट
2.जन्म प्रमाण पत्र
3.केंद्र राज्य या सार्वजनिक उपक्रम से पेंशन भुगतान या पेंशन जारी करने का पहचान पत्र
4.बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा जारी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
5.1 जुलाई 1987 से पहले जारी पहचान पत्र
6. वन अधिकारी प्रमाण पत्र
7. स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
8. राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर
9. जाति प्रमाण पत्र
10. आधार कार्ड
11. सरकार द्वारा जारी भूमि आवंटन पत्र
12. स्थानीय निकास में तैयार पारिवारिक रजिस्टर