महाकाल मंदिर में VIP प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां, कपल ने बनाया सगाई का वीडियो

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

महाकाल मंदिर में VIP प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां, कपल ने बनाया सगाई का वीडियो

देशभर से लोग उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में बड़े ही श्रद्धा भाव से दर्शन करने के लिए आते हैं। और वहां पर प्रोटोकॉल का पालन भी करते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो VIP प्रोटोकॉल का फायदा उठा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला 26 मई को हुआ, जब दिल्ली से आए एक कपल ने उज्जैन के महाकाल मंदिर के VIP प्रोटोकॉल को तोड़ा,  जिससे महाकाल मंदिर की सुरक्षा एजेंसी पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

दरअसल 26 मई को दिल्ली से एक युवक- युवती उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए आए , जहां पर  कपल ने VIP प्रोटोकॉल के साथ छेड़खानी की। उस कपल ने VIP प्रोटोकॉल का फायदा उठाकर मंदिर के अंदर फोन ले गए। गौरतलब है कि महाकालेश्वर मंदिर के अंदर फोन ले जाना प्रतिबंध है। इस प्रोटोकॉल का कपल ने पालन नहीं किया। कपल ने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के गणेश मंडपम में फोन ले गए और सगाई कर ली, सगाई करते-करते उसे कपल ने फोटो- वीडियो भी बनाएं और उन फोटो- वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, इसके बाद वह फुटेज वायरल जो गए, जिसके बाद मंदिर समिति ने कपल के ऊपर एक्शन लिया है।

मंदिर समिति को सूचना मिलते ही तुरंत एक्शन में आई और सोशल मीडिया से वायरल फोटोस- वीडियो को तुरंत डिलीट करवाया, मंदिर समिति ने अपनी तरफ से उसे कपल के प्रति मंदिर में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है और तुरंत कपल के प्रति  कारवाई की मांग की है। मंदिर समिति ने सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए स्टाफ को परमानेंट रूप से स्पेशल गेस्ट की एंट्री के लिए बैन कर दिया है। और मंदिर समिति ने सुरक्षा एजेंसी पर 50,000 का जुर्माना लगाया है।