विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सगाई की खबरों से फैंस में उत्साह, कब है शादी , आइए जानते …

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सगाई की खबरों से फैंस में उत्साह, कब है शादी , आइए जानते …

दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से दोनों के रिलेशन की अफवाहों के बीच अब खबर है कि इस स्टार कपल ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। शुक्रवार देर रात से सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई की खबरें तेजी से फैलने लगीं। शनिवार सुबह विजय देवरकोंडा की टीम ने इस खबर की पुष्टि करते हुए सगाई की बात स्वीकार की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

हालांकि अभी तक विजय और रश्मिका ने अपनी सगाई को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा या सोशल मीडिया पोस्ट साझा नहीं की है। बावजूद इसके, फैंस इस कपल को बधाइयाँ देने में जुटे हैं और सोशल मीडिया पर #VijayRashmikaEngagement ट्रेंड कर रहा है।

कब शुरू हुई थी विजय-रश्मिका की लव स्टोरी?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की प्रेम कहानी की शुरुआत 2018 की सुपरहिट फिल्म ‘गीता गोविंदम’ से हुई थी। इस फिल्म की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया, और इसके बाद 2019 में आई ‘डियर कॉमरेड’ ने दोनों के रिश्ते को और गहराई दी।

इसके बाद से दोनों को अक्सर एक साथ छुट्टियां मनाते, इवेंट्स में दिखते और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट्स पर रिएक्ट करते देखा गया। अगस्त 2025 में दोनों ने न्यूयॉर्क में आयोजित 43वें भारत दिवस परेड में साथ हिस्सा लिया था और ‘भारत बियॉन्ड बॉर्डर्स’ कार्यक्रम में भी एक साथ नजर आए थे।

Also Read

उम्र और नेटवर्थ में कितना अंतर?

रश्मिका मंदाना वर्तमान में 29 साल की हैं, जबकि विजय देवरकोंडा की उम्र 36 वर्ष है। यानी दोनों के बीच 7 साल का एज गैप है।

नेटवर्थ की बात करें तो रश्मिका मंदाना की कुल संपत्ति लगभग ₹100 करोड़ आंकी गई है। उनके पास मुंबई, हैदराबाद, गोवा और कूर्ग में आलीशान घर हैं। साथ ही वे Mercedes-Benz और Audi Q3 जैसी लग्जरी कारों की मालिक हैं।

वहीं विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ करीब ₹150 करोड़ बताई जाती है। वे एक फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। उनके पास हैदराबाद में एक शानदार बंगला है और वे BMW और Volvo XC90 जैसी लग्जरी कारें रखते हैं।

फैंस कर रहे हैं शादी का इंतजार

हालांकि अभी तक दोनों सितारों ने शादी की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार फरवरी 2026 में दोनों की डेस्टिनेशन वेडिंग हो सकती है। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार दोनों को बधाई दे रहे हैं और “#VijayRashmikaWedding” ट्रेंड कर रहा है।

Top Stories
Related Post