ऑनलाइन बेटिंग केस में उर्वशी रौतेला से ईडी की पूछताछ, 1xBet ऐप की ब्रांड एंबेसडर होने पर सवाल

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ऑनलाइन बेटिंग केस में उर्वशी रौतेला से ईडी की पूछताछ, 1xBet ऐप की ब्रांड एंबेसडर होने पर सवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें ऑनलाइन बेटिंग और गेमिंग प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए तलब किया है। यह वही प्लेटफॉर्म है जिस पर लगभग 22 करोड़ भारतीय यूजर्स मौजूद हैं और जिसे लेकर केंद्र सरकार पहले ही सख्त रुख अपनाते हुए ऑनलाइन गेमिंग पर बैन लगा चुकी है।

दरअसल, उर्वशी रौतेला इस प्लेटफॉर्म की ब्रांड एंबेसडर रही हैं और उन्होंने इसके विज्ञापन में भी काम किया था। सोशल मीडिया पर उनका यह प्रमोशनल वीडियो अब भी मौजूद है, जिसे आधार बनाकर ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया। जांच एजेंसी यह जानना चाहती है कि आखिर इन सेलिब्रिटीज ने किस हद तक गैरकानूनी ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स को प्रमोट किया और उनकी पब्लिसिटी में भागीदारी निभाई।

ईडी सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि कई ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म भारत में गैरकानूनी तरीके से कारोबार फैला रहे हैं और इनके प्रमोशन में कई बड़े फिल्मी सितारे और खिलाड़ी शामिल हैं। एजेंसी इस बात की तह तक जाना चाहती है कि इन हस्तियों ने विज्ञापन से मिली रकम का इस्तेमाल कहां और कैसे किया।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, ईडी जल्द ही इस मामले में कुछ अभिनेताओं और खिलाड़ियों की करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क कर सकता है। जांच में पाया गया है कि कई सेलेब्रिटीज ने उन्हें मिले विज्ञापन शुल्क से संपत्तियां खरीदीं, जिन्हें पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत “अपराध से अर्जित आय” माना जा सकता है।

Also Read

इस पूछताछ के बाद माना जा रहा है कि ईडी की जांच का दायरा और बढ़ेगा और कई अन्य बड़े नाम भी इसमें शामिल हो सकते हैं। यह केस न सिर्फ फिल्मी दुनिया बल्कि स्पोर्ट्स जगत से जुड़े दिग्गजों तक पहुंचने की संभावना रखता है।

Top Stories
Related Post