UPSC परीक्षा: मेहनत और सपनों की पहचान

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

UPSC परीक्षा: मेहनत और सपनों की पहचान

UPSC परीक्षा केवल एक एग्जाम नहीं है बल्कि लाखो युवाओं के सपनों की कहानी है ।हर साल हजारों छात्र इस उम्मीद के साथ तैयारी शुरू करते हैं कि एक दिन वे देश की सेवा करेंगे और अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे। यह परीक्षा जितनी कठिन मानी जाती है उतनी ही प्रेरणा भी देती है । UPSC हमें सिखाती है कि अगर इंसान मेहनत और संयम रखेगा और उसी के साथ आगे बढ़े तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती ।

UPSC का पूरा नाम Union Public Service Commission है ।इस परीक्षा को पास करके छात्र IAS,IPS और IFS जैसे बड़े अधिकारी बनते हैं । लेकिन इस सफलता के पीछे कई सालों की मेहनत त्याग और संघर्ष छिपा होता है। कई बार छात्रों को असफलता भी मिलती है ।लेकिन जो लोग हार नहीं मानते वही आगे चलकर सफलता हासिल करते हैं।

UPSC की तैयारी आसान नहीं होती । इसमें दिन-रात पढ़ाई करनी पड़ती है। छात्रों को किताबों के साथ-साथ अखबार करंट अफेयर्स और देश-दुनिया की जानकारी भी रखनी पड़ती है। कई बार थकान और तनाव भी होता है। लेकिन अपने लक्ष्य को याद करके छात्र फिर से मेहनत में जुट जाते हैं। इस परीक्षा की सबसे खास बात यह है कि यह केवल नौकरी नहीं देती बल्कि देश के लिए कुछ करने का मौका देती है । एक अधिकारी समाज की समस्याओं को समझता है और लोगों की मदद करता है । यही सोच युवाओं को UPSC की ओर आकर्षित करती है।

आज के युवाओं के लिए UPSC एक ऐसी प्रेरणा है जो सिखाती है कि सपने बड़े रखो और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी ईमानदारी से मेहनत करो। रास्ता कठिन जरूर होता है । लेकिन मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। एक दिन उनकी मेहनत जरूर रंग लाती है और वही संघर्ष उनकी सबसे बड़ी ताकत बन जाता है।