केंद्रीय रेल मंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस को दी हरी झंडी,यह ट्रेन अब श्रीनगर- कटरा होते हुए जम्मू तवी तक चलेगी 

केंद्रीय रेल मंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस को दी हरी झंडी,यह ट्रेन अब श्रीनगर- कटरा होते हुए जम्मू तवी तक चलेगी 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव में जम्मू कश्मीर को नई सौगात दी है। केंद्रीय रेल मंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस  को हरी झंडी दिखाई है अब यह ट्रेन श्रीनगर- कटरा होते हुए जम्मू तवी तक चलेगी, जिससे लोगों की यात्रा और सुगम होगी।

पहले वंदे भारत एक्सप्रेस श्रीनगर से कटरा तक चलती थी लेकिन आज केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रा एक्सटेंड कर दी है अब यह ट्रेन श्रीनगर- कटरा से जम्मू तवी तक चलेगी। यह ट्रेन 2 मई 2026 से चलेगी। जिसमें 8 कोच की जगह 20 कोच कर दिए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं की यात्रा आरामदायक और तेज होगी।

अश्विनी वैष्णव ने नई सौगात को लेकर कहा “ पहले प्रधानमंत्री जी ने रेलवे लाइन का इनॉग्रेशन लास्ट ईयर किया था और वंदे भारत सर्विस चालू की थी। वंदे भारत सर्विस चालू की थी। उसमें 8 कोच की ट्रेन को 20 कोच की ट्रेन में अपग्रेड किया गया है आज और जो कटरा से श्रीनगर चलती थी उसको एक्सटेंड करके जम्मू से शुरू किया गया है। ये जम्मू कश्मीर के सभी जनता के लिए, सभी आवाम के लिए, सभी नागरिकों के लिए बहुत बड़ा एक benefit रहेगा। 8 कोच वाली ट्रेन लगातार फुल  हो जाती थी। और डिमांड आती थी कैपेसिटी बढ़ाने के लिए कैपेसिटी बढ़ा ली गई है और यह 20 कोच की ट्रेन आज से चालू हो रही है।”